UP Board की परीक्षा में Kanpur में लापरवाही आई सामने...छात्राओं को मिला गलत पेपर, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छात्राओं को हिंदी की जगह दिया गया साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र

कानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटर की छात्राओं को सामान्य हिंदी की जगह पर साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। घर जाकर जब छात्राओें ने इसका मिलान किया तो उनके सामने यह गलती साफ हो गई। 

गुरुवार को हुई परीक्षा के बाद शुक्रवार को छात्राएं परीक्षा केंद्र, स्कूल और जिलाधिकारी तक गुहार लगाने पहुंची। उधर शिक्षा विभाग की ओर से पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के आवंदन भराने वाले स्कूल को नोटिस भी जारी किया गया है। उधर शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को मूल्यांकन के दौरान बोर्ड के नियमों के तहत छूट मिल सकती है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार एमजी सिविल लाइंस का सेंटर केनाल रोड स्थित जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज पड़ा है। परीक्षा के पहले दिन गुरुवार केंद्र पर विज्ञान वर्ग की 72 छात्राओं को सामान्यस हिंदी के बजाए हिंदी का पेपर वितरित कर दिया गया। शाम को जब छात्राएं घर पहुंची तो उन्हें पता चला कि उन्हें गलत पेपर दिया गया है। 

इसकी शिकायत के लिए शुक्रवार को केंद्र पहुंची तो वहां पर उन्हें पता चला कि उन्हें वही पेपर दिया गया है जो उनके प्रवेश पत्र पर दर्ज है। ऐसे में छात्राएं जब अपने स्कूल पहुंची तो सामने आया कि स्कूल की ओर से बोर्ड के आवेदन भरते समय गलत पेपर कोड लिखवा दिया गया। ऐसे में छात्राओं और अभिभावकों की ओर से स्कूल की प्रधानाचार्या के समक्ष नाराजगी भी जताई। 

मामला बढ़ता देख स्कूल की ओर से शिक्षा विभाग को पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। इस पर जब आवेदनों की जांच हुई तो सामने आया कि गलती स्कूल की ओर से ही हुई थी। शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत स्कूल को नोटिस जारी कर दिया गया है। 

पूरे मामले पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि जांच में स्कूल को दोषी पाया गया है। स्कूल की ओर से छात्राओं को सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का प्रश्न पत्र कोड भरवा दिया गया। इस वजह से स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। छात्राओं के भविष्य को देखते हुए मूल्यांकन में छूट बरतने के लिए बोर्ड को सूचना दी जा रही है। 

जीपीजी मामले पर जांच शुरू

परीक्षा के दौरान 9 छात्रों के प्रवेश पत्रों के न आ पाने पर शिक्षा विभाग की ओर से जूही गढ़ा स्थित जीपीजी इंटर कॉलेज के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार को इस स्कूल पर भी छात्रों और अभिभावकों ने हंगामा किया था। इस स्कूल की ओर से छात्रों का पंजीकरण कक्षा नौ में करा दिया था। इस वजह से छात्र परीक्षा नहीं दे सके थे। अब पूरे प्रकरण की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा का छूटा पेपर

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को छात्रा अंतरा का प्रश्न पत्र छूट गया। इंटर की छात्रा अंतरा का केंद्र एसएन सेन था। पेपर छूटने के लगभग 30 मिनट पहले छात्रा भागते हुए सेंटर पहुंची। जहां पर उसने बताया कि उसका पेपर छूट गया है। उसकी मां का मोबाइल खराब होने की वजह से उसे पेपर की तिथि की जानकारी नहीं हो सकी थी।

उधर, शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं हुई। इनमें सुबह की पाली में इंटर नागरिक शास्त्र में 88 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में हाई स्कूल की संगीत गायन विषय में 88 जबकि इंटर में विभिन्न विषयों में 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: माननीय...यहां लगभग पूरा शहर ही गड्ढें में है...CM Yogi के बाद अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- गड्ढामुक्त कराएं सड़कें, देखिए- PHOTOS

संबंधित समाचार