Falgun Month 2024: कल से शुरू होगा फाल्गुन का महीना, यहां देखें महाशिवरात्रि, होली से लेकर ये प्रमुख-व्रत त्योहार
Falgun Month 2024 Vrat-Tyohar List: वैसे तो साल भर धार्मिक दृष्टि से हर माह की अपनी-अपनी विशेषता है। चाहे सावन मास हो या कार्तिक मास, उन्हीं में से एक है फाल्गुन मॉस जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। माघ मास की समाप्ति के साथ ही फाल्गुन मास की शुरुआत हो जाती है और इसी के साथ ग्रीष्म ऋतू की शुरुआत भी हो जाती है। इस साल यानि 2024 की बात करें तो फाल्गुन मास 25 फ़रवरी यानि रविवार दिन के साथ शुरू हो रहा है। वहीं 25 मार्च को ये मास पूरा हो जायेगा।
हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास बारहवां माह है और ये माह अपने साथ ढेर सारे त्योहारों और रंगों को समेटे हुए है। इस महीने में भगवान शिव, विष्णु, मां लक्ष्मी, श्री कृष्ण और राधा रानी की भक्ति की जाती है। कहा जाता है कि इस माह में इन देवी-देवताओं की अपार कृपा बरसती है। इसलिए भक्त इन सभी देवी-देवताओं की आराधना करते हैं। इस माह में शिवरात्रि, होली जैसे रंगों से बहरे त्यौहार मनाये जाते हैं। तो आइए जानते हैं फाल्गुन मास में कौन सा त्योहार कब मनाया जाएगा और क्या रहेगी इनकी तारीख।
धार्मिक दृष्टि से भी अहम है ये माह
- यूं तो फाल्गुन माह काफी पवित्र मॉस माना जाता है इस दौरान तामसिक भोजन और मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
- इस माह महीने में सामान्य पानी से स्नान करना श्रेष्ठकर होता है।
- इसके अलावा इस माह में बड़े बुर्जगों और महिलाओं का अपमान न करे
- फाल्गुन माह में भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा करें।
चलिए नज़र डालते हैं इस मास में मानाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों पर...
- 25 फरवरी 2024 दिन रविवार- फाल्गुन मास प्रारंभ
- 28 फरवरी 2024 दिन बुधवर को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 1 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को यशोदा जंयती मनाई जाएगी
- 3 मार्च 2024 दिन रविवार को भानु सप्तमी, शबरी जंयती, कालाष्टमी
- 4 मार्च 2024 दिन सोमवार को जानकी जंयती का दिन है
- 6 मार्च 2024 दिन बुधवार विजया एकादशी मनाई जाएगी
- 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत रखा जायेगा
- 10 मार्च 2024 दिन रविवार को फाल्गुन अमावस्या है
- 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को फुलैरा दूज मनाया जायेगा
- 13 मार्च 2024 दिन बुधवार को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जायेगा
- 17 मार्च 2024 दिन रविवार को मासिक दुर्गाष्टमी है
- 20 मार्च 2024 दिन बुधवार को आमलकी एकादशी है
- 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार के दिन नरसिंह द्वादशी है
- 22 मार्च 2024 दिन शनिवार को प्रदोष व्रत रखा जायेगा
- 24 मार्च 2024 दिन रविवार को मनाई जाएगी छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन चौमासी चौदस
- 25 मार्च 2024 के दिन सोमवार को होली, लक्ष्मी जयंती, फाल्गुन पूर्णिमा है ।
महाशिवरात्रि
इस बार महाशिवारत्रि का त्योहार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव का मां पार्वती से विवाह हुआ था। इस दिन लोग भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। यह पर्व पूरे देश भर में प्रसिद्ध है।
होली
इस बार होली हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। यह पर्व रंगों और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन लोग एक दूसरे को स्नेह पूर्वक गले लगाकर होली का पर्व मनाते हैं।
(नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें- Phulera Dooj 2024 : कब है फुलेरा दूज? इस दिन से शुरू हो जाती है ब्रज में होली, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
