तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार की सिटिंग विधायक एस. विजयधरानी BJP में शामिल
नई दिल्ली। तमिलनाडु में लगातार तीन बार से विधायक कांग्रेस की नेता एस. विजयधरानी शनिवार को भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विजयधरानी के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह राज्य में अपना जनाधार बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।
Tamil Nadu MLA Smt. S. Vijayadharani joins BJP at Party Headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/Yib97hYmDj
— BJP (@BJP4India) February 24, 2024
विजयधरानी कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्र की विलावनकोड सीट से विधायक हैं। भाजपा कन्याकुमारी से अतीत में लोकसभा चुनाव जीत चुकी है। विजयधरानी ने भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस से अपना त्याग पत्र ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। वह केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी में शामिल हुईं।
विजयधरानी ने विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की सराहना की और अफसोस जताते हुए कहा कि उनमें से कुछ को तमिलनाडु में लागू नहीं किया जा रहा है, जहां द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में है। उन्होंने महिलाओं पर भाजपा के ध्यान की सराहना करते हुए कहा कि देश में बहुत सारी बड़ी चीजें हो रही हैं। मुरुगन ने कहा कि मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
ये भी पढ़ें- तीन नए आपराधिक कानून एक जुलाई 2024 से होंगे लागू, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
