लखनऊ: डिप्टी एसपी रैंक के 10 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
लखनऊ। पुलिस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला लगातार जारी है। डिप्टी एसपी रैंक के 10 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इससे पहले डिप्टी एसपी रैंक के 26 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा चुका है। सबसे पहले पुलिस विभाग की ओर से 6 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। उसके बाद विभाग की ओर से 13 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई थी।
तीसरी लिस्ट में सात डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किए गए थे। वहीं अब दो लिस्ट जारी की गई है जिसमें छह और चार अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। पिछले दो दिनों में अब तक 36 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए इस बदलाव को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है हालांकि, अभी यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य पीपीएस सहित आईपीएस रैंक के अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
देखें लिस्ट....
लखनऊ: डिप्टी एसपी रैंक के 10 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट pic.twitter.com/7Z0Wz6Y21f
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 24, 2024
