Agra News: प्रेमी ने किया प्रेमिका का सौदा, रेड लाइट एरिया में थी कैद...किशोरी ने बताई दर्द भरी दास्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। मोहब्बत की नगरी आगरा में मोहब्बत का सरेआम सौदा करने का मामला सामने आया है, जिसके साथ प्यार में जीने मरने की कसम खाई वहीं प्रेमी उसे देह व्यापार के बाजार में बेचकर चला गया। यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एक एनजीओ की मदद से एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने उसे मुक्त कराया है। पुलिस ने कोठे से तीन युवक और दो महिलाओं को पकड़ा है। कोठा संचालिका मौके से फरार हो गई। किशोरी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान बूंदी की रहने वाली 17 साल की किशोरी 10 दिन से रेड लाइट एरिया बसई में कैद थी। उसे आकाश नाम का युवक कोठा संचालिका नूतन को बेच गया था। यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। फ्रीडम फर्म एनजीओ ने एएचटीयू को इसकी जानकारी दी। इस पर थाना ताजगंज पुलिस को शामिल कर संयुक्त टीम ने शनिवार को रेड लाइट एरिया में छापा डाला।

किशोरी ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। पिता के इलाज के लिए आकाश ने मां को उधार पैसे दिए थे। आकाश उसके घर आया करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आकाश ने उसे प्यार के झूठे सपने दिखाए। बहाने से उसे आगरा ले आया। यहां वह 10 दिन पहले उसे छोडकऱ चला गया था। किशोरी ने पुलिस और एनजीओ को अपनी दर्द भरी कहानी बताई है। वह 10 दिनों से यहां कैद थी।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि कोठे पर एक युवती भी रहती है। वह भी देह व्यापार में लिप्त है। युवती ने किशोरी से कहा था कि यहां से भागना मुश्किल है। ये लोग जान से मार देते हैं। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जो भी ग्राहक यहां आता था। उसके आधे पैसे नूतन अपने पास रख लेती थी। पुलिस ने कोठे से दीपक, फैजान, और आदिल नाम के तीन युवक पकड़े हैं। 25 और 35 साल की दो महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि किशोरी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Agra News: सियासी सड़क पर साथ साथ, 7 साल बाद फिर होगा राहुल और अखिलेश का रोड शो

संबंधित समाचार