आगरा: न्याय यात्रा से ठीक पहले कांग्रेस को झटका, उपेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उपेंद्र सिंह द्वारा जारी किए गए त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के साथ साथ प्रदेश में कुशल नेतृत्व का अभाव है। 

उन्होंने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजा है। उपेंद्र सिंह कांग्रेस में लंबे समय से कार्य कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी लड़ा है। उपेंद्र सिंह राज बब्बर के करीबी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Agra News: प्रेमी ने किया प्रेमिका का सौदा, रेड लाइट एरिया में थी कैद...किशोरी ने बताई दर्द भरी दास्तान

संबंधित समाचार