आगरा: मोहब्बत के शहर में एक साथ दिखे यूपी के लड़के, अखिलेश बोले- भविष्य में लोकतंत्र-संविधान को बचाने की चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। कांग्रेस की न्याय यात्रा में मोहब्बत के शहर आगरा में यूपी के दो लड़के फिर से मोहब्बत के साथ मिले। 2017 के बाद राहुल–अखिलेश की जोड़ी आज जनता के सामने आई। न्याय यात्रा यूपी में आज आखिरी पड़ाव में आगरा के टेढ़ी बगिया पहुंची तो सत्रह के साथी राहुल गांधीं की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अखिलेश ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। 

 



टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 
न्याय यात्रा पहुंचने के बाद अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा के मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, सुप्रिया श्रीनेत, सीपी राय मौजूद रहे। 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। राहुल गांधी ने यात्रा में कहा कि आप लोग 88 फीसदी हैं, लेकिन टॉप कंपनियों में आपका एक भी आदमी मालिक नहीं है।

यह भी पढ़ें- आगरा: चंबल में मछली तस्करी रोकने पर वन विभाग की टीम पर हमला, दरोगा समेत 5 घायल

संबंधित समाचार