हरदोई: गोद भराई के बाद किया शादी से इंकार, युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर
शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई निवासी वर पक्ष पर पुत्री की गोद भराई के बाद विवाह से इंकार करने पर लड़की के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लखीमपुर जनपद के चौकी औरंगाबाद के ग्राम ढकिया रूप निवासी सदानंद पुत्र श्यामलाल ने बताया उसने अपनी पुत्री रेनू का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई निवासी सच्चिदानंद के पुत्र रामानंद के साथ तय किया था। वर को देखते समय विवाह तय करने के लिए उसने 5,100 नगद और लगभग 5,000 रुपए खर्च किए। उसके बाद रामानंद अपनी मां नाम नामालुम के साथ अन्य रिश्तेदारों को लेकर पुत्री की गोद भरने आए।
शनिवार को वह वर पक्ष के घर तारीख निकलवाने की बात करने आया। तो उन लोगों ने विवाह से इंकार कर दिया।कारण पूछने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया प्रार्थना पत्र दिया गया है जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -कासगंज में 23 मौतों का जिम्मेदार कौन...चालक की लापरवाही या कोई और वजह, जानिए जांच में अब तक क्या हुआ?
