सुलतानपुर: पीआरडी जवान पर विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें क्या है माजरा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। विभागीय अधिकारियों के जांच में पीआरडी जवान के अभिलेख फर्जी पाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय युवा कल्याण आधिकारी ने पीआरडी जवान पर धोखाधड़ी सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली देहात के लखनपुर अलहदादपुर निवासी पीआरडी जवान हीरा लाल ने फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी पाई थी।

शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने जांच की तो लगाया गया शैक्षिक अभिलेख फर्जी पाया गया। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण आधिकारी दूबेपुर चांद मोहम्मद ने उच्च अधिकारियों को दी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय युवा कल्याण आधिकारी दूबेपुर चांद मोहम्मद ने कोतवाली देहात में पीआरडी जवान पर विधिक कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर पर पीआरडी जवान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-एडीजी जोन ने डीआईजी और एसपी के साथ की बैठक, कहा- अपराध नियंत्रण में सक्षम है बहराइच पुलिस, थानाध्यक्षों को दिए सुरक्षा के टिप्स

संबंधित समाचार