कासगंज से दिल्ली के लिए सुहाना होगा रेल का सफर, हफ्ते में चार दिन दौड़ेगी ट्रेन

कासगंज से दिल्ली के लिए सुहाना होगा रेल का सफर, हफ्ते में चार दिन दौड़ेगी ट्रेन

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज से अब दिल्ली तक रेल सफल सुहाना हो जाएगा। बाया बरेली, मुरादाबाद सीधे ट्रेन रफ्तार भरेगी। इसके लिए कासगंज रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।

अब तक कासगंज से दिल्ली तक का सफल बस के मध्यम से ही था। सड़क मार्ग से लोग सीधे दिल्ली पहुंचते थे या फिर पहले अलीगढ़ और फिर यहां से ट्रेन का सहारा लेते थे। इसके अलावा ट्रेन से यात्रा का विकल्प मथुरा होकर था। लोग पहले मथुरा तक ट्रेन से जाते थे और उसके बाद मथुरा से दिल्ली तक के लिए जाते थे, लेकिन अब कासगंज से दिल्ली तक रेल से सीधा सफर हो सकेगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। भेजे गए प्रस्ताव में कासगंज से बदायूं, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक ट्रेन चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जानी है।

बदायूं की थी मांग
बदायूं रेल प्रशासन दिल्ली तक ट्रेन चलाने के लिए मांग कर रहा था। लेकिन रेल प्रशासन ने माना कि बदायूं से सीधे संचालन ठीक नहीं है क्योंकि वहां मरम्मत नहीं हो सकती। जो ट्रेन चलाई जाएगी वह मरम्मत के लिए कासगंज तक आएगी। ऐसे में क्यों न ट्रेन को कासगंज से चलाया जाए।

एक ट्रेन कासगंज से बदायूं, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक चलाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड प्रस्ताव को अनुमति देगा तो ट्रेन चलाई जा सकेगी। बदायूं की मांग पर कासगंज से भी प्रस्ताव मांगा गया था।- मनोज शर्मा, स्टेशन अधीक्षक

ये भी पढ़ें- कासगंज हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, जहां कल थीं मुंडन संस्कार की खुशियां...अब मौतों के बाद घर में चीखें