हरदोई: कंपनी मालिक ने महिला फील्ड ऑफिसर की गला घोंट कर की हत्या, शव गोमती नदी में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। लखनऊ की राइट कांसेप्ट कंपनी के मालिक ने फील्ड आफीसर की गला घोंट कर  हत्या कर दी और शव को गोमती नदी में फेंक दिया। गाजीपुर की पुलिस ने कंपनी के मालिक को हिरासत में ले कर उसी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। बताया गया है कि कोतवाली शहर के सुभाष नगर निवासी नीरज सिंह की 35 वर्षीय पत्नी गीता सिंह लखनऊ मे राइट कांसेप्ट कंपनी में फील्ड आफीसर थी।

निजी कंपनियों के वर्करो का वेरीफिकेशन करने वाली इस कंपनी का मालिक अभिनय वर्मा निवासी खगेश्वर पुरवा है। गीता के पति नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी बुधवार को लखनऊ गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद नीरज ने शुक्रवार को गाजीपुर थाने में पत्नी गीता सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लखनऊ कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर (उत्तरी) अजीत आर शंकर ने सारे मामले की जांच एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल को सौंपी। इसके खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया।

पुलिस टीम ने कंपनी के मालिक अभिनय वर्मा को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ की,पूछताछ में अभिनय वर्मा टूट गया और बताया कि उसने बुधवार को ही गीता की गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव को बेनीगंज कोतवाली के बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंक दिया था। रविवार को एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल की टीम ने अभिनय वर्मा की निशानदेही पर शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

दोस्तों ने शव फेंकने में दिया साथ

गीता सिंह की हत्या करने के बाद कंपनी मालिक अभिनय वर्मा ने शव फेंकने के लिए अपने दोस्तों अर्जुन,शिवम और कमल किशोर की मदद ली थी। बकौल अभिनय उसने अपने तीनों दोस्तों के साथ शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी। पुलिस का कहना है कि सारे मामले की छानबीन की जा रही है,साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पैसें मांगें, लेकिन बदले में मिली मौत

राइट कांसेप्ट कंपनी के मालिक अभिनय वर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उससे पैसे मांगने आई थी। उसी बात पर उससे बहस हो गई,बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई की की नौबत आ गई। गीता के साथ हुए झगड़े को अपनी शान में गुस्ताख़ी समझने वाले कंपनी के मालिक ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घबरा गया और मदद के लिए दोस्तों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें:-एडीजी जोन ने डीआईजी और एसपी के साथ की बैठक, कहा- अपराध नियंत्रण में सक्षम है बहराइच पुलिस, थानाध्यक्षों को दिए सुरक्षा के टिप्स

संबंधित समाचार