फिरोजाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के राजा के ताल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर शव फेंके जाने  की सूचना के बाद फिरोजाबाद के एसएसपी सौरभ दीक्षित समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान टूंडला थाना क्षेत्र के खरगई निवासी बृजेश के रूप में हुई है। बृजेश पेशेवर तौर पर शटरिंग का काम करता था और आज शाम को अपने परिचित व्यक्ति के साथ कहीं गया हुआ था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। 

एसएसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों से सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढे़ं- आगरा: न्याय यात्रा में दिखा सपा का दबदबा, पीछे छूट गया कांग्रेसियों का काफिला 

 

संबंधित समाचार