Bareilly News: आज आएंगे PWD मंत्री जितिन प्रसाद, विभागीय परियोजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद सोमवार को जिले में विभागीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह कुतुबखाना पुल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में रविवार को सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अभियंता तैयारी में जुटे रहे। 

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता संजय कुमार तिवारी ने कुतुबखाना पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ अधीनस्थों को तेजी से काम कराने का निर्देश दिया। वहीं पुल के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। 

मुख्य अभियंता के अलावा अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार, रवि दत्त और सभी खंडों के एक्सईएन फाइलों को दुरुस्त करते रहे। सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री सुबह 10.25 से 10:50 बजे तक पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: मुख्यमंत्री को नकली हरियाली दिखाने के लिए फूंक दी अच्छीखासी रकम, अब की जा रही असली घास लगाने की तैयारी

 

संबंधित समाचार