Kanpur News: गृहकर की जबरन वसूली पर व्यापारियों का हंगामा...कलक्टरगंज थाने पहुंचकर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में व्यापारियों ने हंगामा किया

कानपुर, अमृत विचार। गृहकर के नाम पर नगर निगम अधिकारी अब जबरन वसूली पर उतर आए हैं। सोमवार को दलबल के साथ हालसी रोड पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारी के खाते में पैसा न होने के बाद जबरन एक लाख रुपये का चेक साइन करा लिया। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया, यही नहीं कल्क्टरगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। मामला बढ़ा तो पुलिस के सामने ही चेक वापस कराया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि कलक्टरगंज में हालसी रोड पर नगर निगम की लगभग 109 दुकानें हैं। बताया कि वर्ष-2016 में 200 प्रतिशत तक किराया नगर निगम ने बढ़ा दिया, जिसपर व्यापारी कोर्ट चले गए। इस वजह से किराया जमा नहीं किया। सोमवार को नगर निगम रेवेन्यू इंस्पेक्टर दस्ते के साथ वसूली करने पहुंच गए।

उन्होंने अन्नपूर्णा भवन के व्यापारी सुरेश गुप्ता से जबरन किराया वसूला। व्यापारी ने बताया भी कि उनके खाते में एक लाख रुपये नहीं है, बावजूद इसके व्यापारी से एक लाख रुपये की जबरन किराया वसूलने के लिए चेक ले ली। आरोप है कि ऐसा ही अन्य व्यापारियों के साथ भी करने की कोशिश की गई। जिसपर विरोध शुरू हो गया।

कलक्टरगंज थाने पहुंच गये व्यापारी

व्यापारी सुरेश के साथ हुई जबरन वसूली को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद सारे व्यापारी कर्नलगंज थाने में पहुंचे। व्यापारियों की शिकायत पर जोनल अधिकारी-1 विद्यासागर भी पहुंचे। उन्होंने जबरन वसूली की बात से इंकार किया। इस दौरान व्यापारी को एक लाख रुपये का चेक वापस कर दिया। सहमति बनी कि हर महीने व्यापारियों से किराया लिया जाएगा। किराये की शेष धनराशि किश्तों के रूप में ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बिठूर में नहीं थम रही चोरी की वारदात...एक बार फिर चोरों ने घर को बनाया निशाना, पीड़ित बोला- दो मार्च को होनी है लड़की की शादी

संबंधित समाचार