Kanpur: बिठूर में नहीं थम रही चोरी की वारदात...एक बार फिर चोरों ने घर को बनाया निशाना, पीड़ित बोला- दो मार्च को होनी है लड़की की शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में चोरी

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर चोर बैखोफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जबकि पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है।

बिठूर के मंधना चौकी के कछियाना नई बस्ती में चोरों ने बीती रात एक बार फिर एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी की दो मार्च को शादी होनी है। चोरी की वारदात से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बीते दो महीने में एक ही क्षेत्र में हो दर्जन भर चोरियां हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: फार्म हाउस पर हमलावरों ने मारी गोली...तीन युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार