Kanpur: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- 'हम जाति देखकर विकास कार्य नहीं करते'; जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी महाराजपुर विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यहां साढ़े 3 करोड़ की लागत से होंगे 27 विकास कार्य होंगे। शिलापट्टों का शिलान्यास करते हुए सभी विकास कार्य उन्होंने अपनी क्षेत्र की जनता को समर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जाति देखकर विकास कार्य नहीं करते।

महाना

मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि क्षेत्र की जनता की शिकायतें आने पर तत्काल विकास कार्यों की सूची बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शिलान्यास के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग जाति देखकर विकास कार्य कराते हैं। जाति देखकर विकास कार्य न करने का बहाना बनाते हैं। 

कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र चौहान, सौम्या शुक्ला, रिचा शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा, अतुल शुक्ला, राकेश तिवारी के अलावा डूडा एवं लघु उद्योग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएम योगी बोले- 'यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते... डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर'...

संबंधित समाचार