Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे एसडीओ के बचाव में उतरे अधिकारी, मुख्य अभियंता से मिलकर कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्वत के आरोप में फंसे शाहदाना एसडीओ के पक्ष में अभियंता संघ के पदाधिकारी उतर आए हैं। आज संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता से मिलकर पूरे मामले की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, मुख्य अभियंता का कहना है कि एसडीओ पर कार्रवाई एमडी स्तर से की जाएगी। उनके स्तर से पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।

शाहदाना उपकेंद्र पर 23 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने संविदा कर्मचारी अरविंद कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि एसडीओ के कहने पर ही उसने रुपये लिए। जिसके बाद शहर कोतवाली में एसडीओ और संविदा कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में एसडीओ पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। 

आज अभियंता संघ के पदाधिकारी सर्किट हाउस स्थित कार्यालय में मुख्य अभियंता से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी के बयान से ही एसडीओ को आरोपी बना दिया गया है। मामले की गहनता से जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।

अभियंता संघ के पदाधिकारी मिले थे। लेकिन हमने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। आगे की कार्रवाई मुख्यालय के स्तर से ही होनी है। अगर कोई दोषी है तो उसे बिल्कुल नहीं बचाया जाएगा।-रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता

एसडीओ ने सोशल मीडिया के जरिए खुद को बताया निर्दोष
घटना के बाद से फरार एसडीओ गौरव शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन की टीम के सामने कार्यालय में किसी अधिकारी और कर्मचारी ने अवरोध उत्पन्न नहीं किया। कहा कि किसी प्रकार की रिश्वत लेने के लिए संविदा कर्मी को नहीं कहा गया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मी को पीटा...गाड़ी में की तोड़फोड़

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज