Bareilly News: 72 घंटे बाद भी भागे बंदियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी, एसओजी और पुलिस की टीम दे रही दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार दो से सीजेएम और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में पेशी के लिए लाए गए हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी को फरार हुए 72 घंटे हो चुके हैं, मगर पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसओजी और पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

23 फरवरी को कोर्ट में पेश करने के लिए जिला जेल से 61 बंदियों को लाया गया था। जिसमें शाम को जब पेशी के बाद जेल वापस जाने के लिए गिनती की गई तो कोतवाली के बिहारीपुर ढाल निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी नहीं मिले। सदर हवालात की दो सरिया काट कर दोनों फरार हो गए थे। 

सदर हवालात पर तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार, सिपाही प्रांशु कुमार और रॉबिन को तत्काल प्रभाव से एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों बंदियों से हाल में मुलाकात करने वालों का ब्योरा जुटा लिया है, ताकि उन तक पहुंचा जा सके।

अंकित पर कुल 47 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सचिन के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपराधी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस वजह से पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: टीबरीनाथ सांग्वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों और छात्रों समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार