Bareilly News: टीबरीनाथ सांग्वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों और छात्रों समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला
बरेली, अमृत विचार। कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर के श्री टीबरीनाथ सांग्वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य, कई शिक्षकों और छात्रों समेत 10 लोगों के खिलाफ एक छात्र के साथ कुकर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित छात्र के पिता का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद एक बार उनसे जबरन फैसलानामा लिखवाया जा चुका है। उन्होंने शक जताया है कि पुलिस दोबारा आरोपियों से साठगांठ करके केस दबा सकती है।
मढ़ीनाथ इलाके में रहने वाले 11 वर्षीय पीड़ित छात्र के पिता के मुताबिक ने बताया कि उनका बेटा सातवीं में पढ़ता है। 10 सितंबर 2023 को शाम सात बजे उसे दसवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने चार दोस्तों के साथ शौचालय में ले जाकर उसके साथ जबरन कुकर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उनके बेटे की शिकायत पर प्रधानाचार्य वंशीधर पांडेय ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे प्रधानाचार्य के साथ उप प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा और तीन शिक्षकों ने भी उसके साथ गलत काम किया। वह 28 नवंबर को जब अपने बेटे को घर लेकर आए तो उसने उन्हें पूरा वाकया बताया।
पिता के मुताबिक उन्होंने 29 नवंबर को प्रेमनगर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर कोई कार्रवाई नहीं की। ठीक से मेडिकल भी नहीं कराया। आरोपियों ने उनके पूर्व वकील से साठगांठ कर फर्जी समझौतानामा बनवा लिया, जबकि उन्होंने कोई समझौता नहीं किया था। पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मैंने छात्र के पिता से कहा था कि आकर बात कर लें लेकिन वे नहीं आए। मेरे मन भी कुछ सवाल हैं जो उनसे पूछना चाहता हूं। मैं परिवार के साथ रहता हूं, ऐसा कैसे कर सकता हूं। पुलिस भी आकर छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर चुकी है। छात्र के पिता के पहले वकील ने पैसे लेकर समझौता कराया था। मुझे यह नहीं पता कि कितने पैसे लिए थे। विद्यालय हित में काम करने वालों ने दिए थे।
समझौता होने के बाद हम निश्चिंत हो गए लेकिन अब दोबारा कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र के पिता अपने पूर्व वकील पर भी फर्जी समझौता कराने का आरोप लगा रहे हैं। जब समझौता नहीं करना था तो पैसे क्यों लिए थे। आरोप पूरी तरह निराधार हैं।- वंशीधर पांडेय, प्रधानाचार्य, श्री टीबरीनाथ सांग्वेद विद्यालय प्रेमनगर
ये भी पढे़ं- Bareilly News: दिव्यांग जन शिविर में अव्यवस्थाओं का अंबार, महीनों से चक्कर काटने पर भी नहीं बन रहे प्रमाण पत्र
