मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह को लेकर झड़प में अब तक तीन की मौत, मौके पर पहुंचे एडीजी-6 गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले के खतौली क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान गोली लगने से देर रात दो लोगों की मौत हो गयी थी। वहीँ इस मामले में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ एडीजी डीके ठाकुर घटनास्थल पहुंचे हैं।। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात है। इस गोलीकांड में और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। 

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम फुलत गांव की है और दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक तीन लोगों मौत हुई है। जबकि गोलीकांड में हरिमोहन तथा राहुल को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अंकित ने हरिमोहन की बेटी से उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। मंगलवार शाम अंकित और हरिमोहन के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है।

ये भी पढ़ें -बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली, अखिलेश बोले-फिर से है स्वागत

संबंधित समाचार