Lucknow Breaking news: राजधानी के देहाती रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, परिवार के रेस्क्यू में जुटे फायर फाइटर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद रोड पर देहाती रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। इस आग में पूरा परिवार फंस गया है। परिवार के सदस्य रेस्टोरेंट के फर्स्ट फ्लोर पर फंसे हैं। बेसमेंट में लगी आग बढ़ती जा रही है। मौके पर फायर फाइटर और पुलिस टीम मौजूद है और पूरे परिवार का रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आयी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव को CBI ने भेजा समन, खनन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया  

संबंधित समाचार