Farrukhabad: साइबर थाने का विधायक सुशील शाक्य ने किया लोकार्पण; शहर में साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पुलिस लाइन फतेहगढ में नवसृजित साइबर थाने का विधायक सुशील शाक्य ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर एसपी विकास कुमार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए प्रदेश भर के हर जिले में आज साइबर थानों का वर्चुअली लोकार्पण किया है।  

जनपद के सभी थानों में साइबर सेल का शुभारम्भ किया गया है। इससे अब साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को तत्काल दबोचा जा सकेगा। इन्होंने कहा साइबर क्राइम बढ़ता ही चला जाता था। लोकार्पण कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए साइबर सेल व थानों का सृजन किया है।

इससे साइबर अपराधियो को पकड़ने में आसानी होगी। वैसे भी पुलिस साइबर अपराधियों को लगातार गिरफ्तार कर  आम जनता की रक्षा कर रही है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अरविंद मिश्रा सहित पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मरीजों से व्यवहार पर बनेगा रिपोर्ट कार्ड; अनुचित व्यवहार पर होगी कार्रवाई, एचओडी को मिले ये निर्देश...

संबंधित समाचार