यवतमाल की रैली में बोले PM मोदी, भाजपा नीत गठबंधन इस बार 400 से अधिक सीट पर दर्ज करेगा जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यवतमाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यवतमाल जिले में आज विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाईऔर पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि का वितरण किया। 

यवतमाल की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के इस जिले में 10 साल पहले अपनी ‘चाय पर चर्चा’ को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा हम (भाजपा नीत गठबंधन) इस बार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने यवतमाल की रैली में कहा यह मोदी की ‘गारंटी’ है जिसकी वजह से कांग्रेस शासन के दौरान बंद पड़ी कई सिंचाई परियोजनाएं पूरी हुई हैं। 

ये भी पढे़ं- PM मोदी कल करेंगे कोल इंडिया की दो परियोजनाओं का उद्घाटन, 1,393.69 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

 

संबंधित समाचार