Kannauj: यह चालान सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल; हर कोई देखकर है हैरान... जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज (तिर्वा), अमृत विचार। आए दिन अजब गजब किस्से लोगों को चौंकाते हैं और व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करते हैं। ऐसे ही एक मामले में व्यक्ति का चालान बाइक पर चलते समय हेलमेट न लगाने पर हो गया। उसके पास मैसेज पहुंचा तो चौंक गया क्योंकि नंबर उसकी कार का था जो कानपुर में सर्विस सेंटर पर खड़ी है। ऐसे में यह चालान चर्चा का विषय बन गया और संबंधित के लिए मुसीबत भी। पीड़ित ने इस चालान को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

ठठिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनुराग अवस्थी ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में बताया कि 20 जनवरी को एआरटीओ विभाग से जारी एक हजार रुपये का चालान जमा करने का नोटिफिकेशन आया। मैसेज देख वह हैरान हो गया। 

मैसेज में चालान नम्बर से जानकारी की तो 10 जनवरी को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग गांव में पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने के मामले में चालान किया है। इसमें बाइक सवार की फोटो भी अपलोड की है। 

उनका कहना है कि जिस नंबर की बाइक का चालान हुआ वह नंबर उसकी कार का है। क्षतिग्रस्त होने के कारण कार पिछले कई दिनों से कानपुर सर्विस सेंटर पर खड़ी थी। पीड़ित का कहना है कि एक ही नम्बर से बाइक व कार का होना संदिग्ध लग रहा है। उसने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर जांच की मांग की।

इस संबंध में सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेई ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। कहा कि पीड़ित आकर शिकायत करे। चालान को निरस्त कराने के साथ ही प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: खाली प्लॉट पर मिले नरमुंड; इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी, लोगों में हो रही इस बात की चर्चा...

 

संबंधित समाचार