बरेली में कोरोना ने दी दस्तक, जांच में एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कई माह से शांत कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पलटवार कर दिया है। शहर निवासी युवक की जांच में कोविड की पुष्टि हुई है। नया मरीज मिलने के बाद विभाग अलर्ट हो गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रभा टॉकीज के पास सिविल लाइन्स निवासी युवक कई दिन से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित है। डाक्टर की सलाह पर युवक ने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। निजी लैब ने युवक के कोविड संक्रमित होने की सूचना सीएमओ कार्यालय को दे दी है।

नहीं है ट्रेवल हिस्ट्री
आईडीएसपी की टीम कोविड संक्रमित मिलने की सूचना पर अलर्ट हो गई। डाॅ. मीसम अब्बास के निर्देश पर टीम ने संक्रमित मरीज के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला है कि संक्रमित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह पिछले दो सप्ताह से शहर से बाहर नहीं गया है। टीम लगातार मरीज के संपर्क में है, हालांकि मरीज की हालत स्थिर है।

दिसंबर में भी बुजुर्ग मिला था संक्रमित
इससे पहले भी 27 दिसंबर 2023 को नवाबगंज निवासी बुजुर्ग में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, हालांकि बुजुर्ग दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थे।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नगर निगम कार्यकारिणी ने पारित किया 703 करोड़ का बजट

संबंधित समाचार