Hamirpur: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश...दंपत्ति पर चाकुओं से किया हमला, इतने जगह चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दंपत्ति पर किया चाकुओं से हमला

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीती रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महबूब नगर मोहल्ले के दो घरों में घुस गए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने चोरी करने के दौरान जागने पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया।

इसी तरह से चोरों ने पास ही एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी हैं रात में हुई इस घटना से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने कस्बे के महबूब नगर मोहल्ले के दो घरों और एक दुकान को निशाना बनाया। सज्जू पुत्र हबीव अली ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर लाखों के जेवरात और 6 हजार नकदी चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने मोहल्ले के खैराती पुत्र मुन्ना ने बताया कि वह परचून की दुकान किए हैं। जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता है।

 बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़़कर दुकान में रखा पूरा सामान और 1500 रुपये चोरी कर ले गए। इसी तरह से चोरों ने वीरेंद्र पुत्र सुंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता होमगार्ड हैं। बताया कि चोर उसके मकान में घुस आए। अलमारी खोलने के दौरान खटपट की आवाज सुन वह और उसकी पत्नी प्रियंका जाग गए। 

इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया चोरों ने चाकुओं से हमलाकर घायल कर दिया। चोर तमंचा दिखाते हुए भाग खडे़ हुए। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर चोरों के खिलाफ चोरी और लूटने की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 25 साल की उम्र में 26 मुकदमें, 17 वर्ष में किया था पहला अपराध, इस तरह खाकी को भी देता रहा चकमा

संबंधित समाचार