UP: छात्र के पिता पहुंचे पुलिस ऑफिस...लिखा खून से पत्र, कैंट में शिक्षिका और हाईस्कूल के स्टूडेंट के बीच लव चैटिंग का मामला
कानपुर में कैंट में शिक्षिका और हाईस्कूल के बीच लव चैटिंग का मामला
कानपुर, अमृत विचार। कैंट में शिक्षिका और हाईस्कूल के बीच लव चैटिंग का मामले में गुरुवार को छात्र के पिता पुलिस ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने कार्रवाई से अंसतोष होकर खून से पत्र लिखा।
ये था मामला
उन्नाव के एक युवक ने एसपी बृज नारायण सिंह को पत्र देकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कक्षा-10 वीं का छात्र है। आरोप लगाया है कि स्कूल की एक टीचर उससे पूरी-पूरी रात भर मोबाइल पर चैट करती रहती है। इतना ही नहीं, टीचर बेटे से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाती है। छात्र के पिता ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट्स पुलिस को सौंपे। उन्होंने टीचर द्वारा बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के भी आरोप लगाए। बुधवार को छात्र के पिता बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने टीचर पर कार्रवाई की मांग की। छात्र के पिता ने टीचर के पति और उसके भाई पर छात्र को धमकाने का आरोप लगाया। उधर, शिक्षिका का कहना है कि उनके नाम से फेक आईडी बना ली गई। उसी आईडी के माध्यम से उनका नाम जोड़कर दुरुप्रयोग किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur: 25 साल की उम्र में 26 मुकदमें, 17 वर्ष में किया था पहला अपराध, इस तरह खाकी को भी देता रहा चकमा
