बिहार चुनाव: NDA में हुआ सीट बंटवारा, जेडीयू 122 और बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राजग में शामिल भाजपा के हिस्से में 121 सीटें, जबकि जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं। पटना में आयोजित …

पटना। बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राजग में शामिल भाजपा के हिस्से में 121 सीटें, जबकि जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं।

पटना में आयोजित राजग के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को 121 सीटें दी गई हैं, जबकि जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं। उन्होंने कहा कि जदयू अपने कोटे से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को सात सीटें दी हैं, जबकि भाजपा अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को सीटें देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और वीआईपी में बात अंतिम चरण में हैं।

उन्होंने कहा, “कोई क्या बोल रहा है, उससे मतलब नहीं है। हमलोग मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।” इससे पहले भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दोहराया कि राजग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में है।

पटना में आयोजित राजग के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई नेता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार