रायबरेली: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की कार पेड़ से टकराई, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। भदोखर थाना क्षेत्र के रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर गुरुवार शाम परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी स्कॉर्पियो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। हादसे में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार एम्स लाया गया। वहीं अन्य चुटहिल छात्रों को घर जाने दिया।

भदोखर थाना क्षेत्र के भारती शिक्षा निकेतन इंटर कालेज खागीपुर संड़वा से इंटर की परीक्षा देकर छात्र स्कार्पियों से वापस लौट रहे थे। तभी सैदनपुर गांव के पास एक साइकिल सवार अचानक रास्ते में आ गया, जिसको बचाने के प्रयास में स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

घटना में कार में सवार आदित्य सिंह यादव, अभिषेक, आशु यादव व सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। 

घायल सभी छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में एक छात्र की हालत  अधिक गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रियंका गांधी रायबेरली से लड़ेंगी चुनाव! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई होर्डिंग

 

संबंधित समाचार