प्रियंका गांधी रायबेरली से लड़ेंगी चुनाव! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई होर्डिंग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिले में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस की पारम्परिक सीट पर एक बार फिर गांधी परिवार के सदस्य को चुनाव लड़ाने की मांग जिले में उठने लगी है। इसके लिए शहर के कई जगहों पर होर्डिंग भी लग गई हैं। प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है। 

सियासी दलों के नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी अपनी अपनी पार्टियों में जान फूंकने के लिए मैदान में उतर आए है। अपने अपने पसंद के नेता को चुनाव लड़ाने के लिए होर्डिंग के जरिये मांग कर रहे है।  यूपी में अपनी सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का बेड़ा पार करने के लिए गांधी परिवार की पारम्परिक लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ने की मांग की है। 

गौरतलब है कि सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली में कांग्रेस की तरफ से दावेदारी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। ऐसे में लोग उम्मीद लगा रहे है कि इस बार मां की विरासत उनकी बेटी प्रियंका गांधी संभालेंगी। बीते दिनों राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी तो नही आई लेकिन उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे। 

उन्हें लगा था की शायद प्रियंका रायबरेली से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती है, लेकिन वह नही आई थी। इधर चुनावी माहौल मे अब प्रियंका गांधी की मांग बढ़ गई है। शहर के कई जगहों पर रायबरेली की यही पुकार, प्रियंका गांधी अबकी बार की नाम से बड़ी बड़ी होर्डिंग लग गई है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 18 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर, जानिए क्या बोले विधायक

संबंधित समाचार