फिरोजाबाद: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अमृत विचार। रसूलपुर पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से तैयार किये जा रहे अवैध तमंचों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके कब्जे से छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि रसूलपुर के प्रभारी प्रमोद कुमार पंवार को सूचना मिली कि ग्राम मोढ़ा के जंगल के रास्ते जाने वाली कच्ची सड़क के पास बनी प्लाटिंग में शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां से सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से छह तमंचा, एक अधवनी रिवाल्वर, कारतूस और शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरज निवासी मुखियावाली गली आसफाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
ये भी पढे़ं- फिरोजाबाद: लापरवाही में प्रसूता की मौत, 4 चिकित्सकों समेत 7 पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज... अस्पताल सील
