लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मिले सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से 2024 से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभावन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल को रोम रोम में राम पुस्तक भी भेंट की।

सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से ओपी राजभर और दारा सिंह चौहन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा आरएलडी से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह किसी भी वक्त हो सकता है।

वहीं कैबिनेट विस्तार पर SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है., पिछली बार आचार संहिता लगने से पहले दिल्ली में और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, उस आधार पर हम लोग कहते हैं कि इस बार भी आचार संहिता लगने से पहले विस्तार हो सकता है"।

यह भी पढ़ें:-Good Health और पौरुष जीवन कैप्सूल में मानक से अधिक स्टेरॉयड, इस्तेमाल और बिक्री रोकने के निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव