बहराइच: मोटी रकम वसूल कर पकड़ा दी फर्जी डिग्री.., Nanda Institute के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा मार्ग पर स्थित नंदा इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शुक्रवार को नानपारा बहराइच राजमार्ग जाम कर दिया। सभी का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। छात्रों से मोटी रकम की वसूली कर फर्जी डिग्री पकड़ा दी गई है। इसको लेकर सीआरओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में सोहरवा गांव के पास नंदा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कालेज का संचालन होता है। यहां बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, जीएनएम समेत अन्य मेडिकल की पढ़ाई होती है। जिसमें सैकड़ों छात्र और छात्राएं कोर्स कर रहे हैं। यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों को अलग अलग विश्व विद्यालय का डिग्री, रिजल्ट, एडमिशन और परीक्षा  दिया जा रहा है। जब यहां के डिग्री धारक कहीं अंकपत्र लेकर जाते हैं तो वह फर्जी बताकर वापस कर दिया जाता है।

4

छात्रों ने बताया कि उनके साथ मोटी रकम लेकर धोखा किया गया है। इसको लेकर छात्रों के एक टीम ने सीआरओ को ज्ञापन दिया। जबकि सैकड़ों छात्रों ने स्कूल के सामने नानपारा बहराइच मार्ग जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा, चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। सभी धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाया। इस पर छात्रा शांत हुए। लगभग आधे घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा।

तीन सदस्यीय टीम गठित
फर्जीवाड़ा का आरोप लगाने वाले छात्र शुक्रवार को डीएम ऑफिस पहुंचे। यहां पर सभी ने शिकायती पत्र दिया। जिस पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने एसडीएम, डीआईओएस और समाज कल्याण अधिकारी की अगुवाई में टीम गठित की है। साथ ही सीओ को साथ में ले जाकर जांच के बाद रिपोर्ट तलब की है। इसकी समय सीमा तीन दिन रखी है।

यह भी पढ़ें:-Good Health और पौरुष जीवन कैप्सूल में मानक से अधिक स्टेरॉयड, इस्तेमाल और बिक्री रोकने के निर्देश

संबंधित समाचार