Farrukhabad: त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट...जुमे की नमाज पर मस्जिदों के पास तैनात रही खाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अलर्ट

फर्रुखाबाद अमृत विचार। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी वीके सिंह ने धारा 144 लागू कर दी है। वहीं त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। नमाज को देखते हुए शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रूटमार्च किया। 

वहीं दूसरी तरफ मस्जिदों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिलाधिकारी बीके सिंह ने बताया कि को कोविड पर प्रभारी प्रभावी नियंत्रण के लिए तथा पढ़ने वाले त्योहारों पर शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस अवधि में 5 से अधिक लोग एक स्थान पर मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अस्त्र, शस्त्र लेकर चलने पर भी रोक लगा दी गई है। 

वहीं दूसरी तरफ एसपी विकास कुमार ने बताया कि जिले में त्योहारों पर शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिसके तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर रहे हैं और जुमे की नमाज शांत व्यवस्था से संपन्न हो इस वजह से मस्जिदों के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के आलाधिकारियों ने गश्त कर रहे लोगो को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रहे है। बताते चले कि महाशिवरात्रि ,होली तथा अन्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व प्रशासन शुक्रवार से ही चौकन्ना हो गया है। 

वहीं जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गए आदेश में कहा गया है कि कोविड प्रभावी नियंत्रण व त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 144 लालू की गई है।यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Auraiya: एंटी करप्शन टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार...टीम बिधूना कोतवाली ले गई, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार