Auraiya: एंटी करप्शन टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार...टीम बिधूना कोतवाली ले गई, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में एंटी करप्शन टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

औरैया, अमृत विचार। बिधूना विकासखंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी को शुक्रवार को विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षक शरद कुमार द्वारा मृत्यु तथा सेवानिवृत अनुतोषित नियमावली के वरण हेतु अपना एक प्रार्थना पत्र अग्रसारित करने के लिए बीईओ पुष्पेंद्र जैन को दिया गया था। 

खंड शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बिधूना कोतवाली में भारी संख्या में शिक्षक नेताओं के साथ शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी के समर्थन में उन्हें छुड़वाने पहुंचे लेकिन उन्हें कोतवाली से बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए खंड शिक्षा अधिकारी की श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में भी शुक्रवार को ड्यूटी पर थे लेकिन वह कुछ देर कॉलेज में रुकने के बाद अपने बीआरसी स्थिति कार्यालय आ गए।

बिधूना विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र जैन अगस्त 2023 में निघासन लखीमपुर जनपद से स्थानांतरण पर बिधूना आए थे। विकासखंड बिधूना के कुर्सी परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शरद कुमार द्वारा मृत्यु तथा सेवानिवृत अनुतोषित नियमावली के वरण हेतु अपना एक प्रार्थना पत्र 21 नवंबर को अग्रसारित करने के लिए बीईओ पुष्पेंद्र जैन को दिया था। तब से शिक्षक के बराबर बीईओ कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। इसके बाद भी बीईओ द्वारा उसके प्रार्थना पत्र को अग्रसारित नहीं किया जा रहा था। 

विकल्प पत्र अग्रसारित करने के लिए शिक्षक शरद कुमार 2 फरवरी को फिर से बीईओ पुष्पेंद्र जैन से मिला।आरोप है कि उस दिन बीईओ द्वारा विकल्प पत्र अग्रसारित करने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत मांगी गई। शिक्षक शरद कुमार की शिकायत पर बिधूना पहुंची जुबेर व राजन रावत की विजिलेंस टीम द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना पुष्पेंद्र जैन को शुक्रवार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। 

विजिलेंस टीम द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने और बिधूना कोतवाली ले जाए जाने की भनक लगते ही भारी संख्या में शिक्षक नेताओं के साथ शिक्षक कोतवाली पहुंच गए और उन्हें साजिश के तहत फंसाए जाने की बात कह कर उन्हें छोड़ने की बात अधिकारियों से कहने लगे। 

शिक्षकों की कोतवाली में जमा भारी भीड़ को गंभीरता से लेते हुए सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह व विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने शिक्षकों को समझा-बुझाकर कोतवाली से वापस भेजा। कोतवाली में खंड शिक्षा अधिकारी के बचाव में आए शिक्षकों का घंटों हुजूम जमा रहा। बाद में शाम को विजिलेंस की टीम गिरफ्तार किए गए खंड शिक्षा अधिकारी को कानपुर लेकर चली गई। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रक्रिया के दौरान नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Unnao के गंगातटों से कांविरयां जल भरकर जा रहे लोधेश्वर मंदिर...हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे गंगातट

संबंधित समाचार