अखिलेश यादव ने खोलकर रख दिया BJP का चुनावी गणित, बोले-80 हराओ, संविधान बचाओ  

अखिलेश यादव ने खोलकर रख दिया BJP का चुनावी गणित, बोले-80 हराओ, संविधान बचाओ  

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में चल रही टिकट वितरण की बड़ी बैठक के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने लोकसभा चुनावों से पहले एक नया नारा दिया है। अखिलेश ने कहा-80 हराओ, संविधान बचाओ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के चुनावी समीकरणों का गणित समझाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रीजन में भाजपा के 3 लाख वोटर कम हो गए हैं। 

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक देख किसानों के लिए बनाये काले कानून वापिस मजबूरी में लिए गए। उन्होंने कहा कि किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सच में किसानों का दर्द समझती है तो उन्हीं समानिनाथं के फॉर्मूले को क्यों लागू नहीं कर रही है। बातचीत में अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार और समाज के दूसरे वर्गों से जुड़े मुद्दे भी उठाये और भाजपा से सवाल पूछा। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए फार्मूला ही भाजपा को हराएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान,नौजवान और पीडीए के जो साथी हमारे साथ आ गए हैं वो ही बीजेपी को प्रत्येक सीट पर तीन लाख वोट का नुकसान करवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पूरे कार्यकाल में केवल चुनावी गणित पर ही काम करते रहे,आम आदमी के सुख-दुःख से इनका कोई सरोकार नहीं है।     

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने बनाया ये बड़ा प्लान, सहयोगी दलों को देगी मात्र 6 सीटें! 56 पर खुद ठोकेगी ताल