लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने बनाया ये बड़ा प्लान, सहयोगी दलों को देगी मात्र 6 सीटें! 56 पर खुद ठोकेगी ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मंथन जारी है। भाजपा यूपी में राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल भारत यानी निषाद पार्टी और अपना दल-सोनेलाल पटेल को 6 सीटें ऑफर की हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी सहयोगी दलों के लिए 6 सीटें छोड़ेगी।

बीजेपी के फॉमूले के मुताबिक RLD और अपना दल (एस)को 2-2 सीट दी जाएंगीय। जबकि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी SBSP और निषाद पार्टी के लिए 1-1 लोकसभा सीटें सीट दी जाएगी। सूत्रों का दावा है कि सुभासपा को घोसी, निषाद पार्टी को खलीलाबाद, अपना दल एस को मिर्जापुर और राष्ट्रीय लोकदल को बिजनौर और बागपत ऑफर किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा जयंत चौधरी को दो सीटें बागपत, बिजनौर, अनुप्रिया की पार्टी को मिर्जापुर तथा रॉबर्ट्सगंज की सीट दी सकती है। इसके अलावा निषाद पार्टी को मौजूदा खलीलाबाद सीट, ओपी राजभर को गाजीपुर या घोसी की सीट दी सकती है। वहीं भाजपा खुद यूपी की 56 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 

सहयोगी दलों से अभी नहीं हुआ कोई संपर्क :SBSP 

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावों में देश के कई राज्यों में टिकट पर चर्चा चल रही है। इन सबके बीच सूत्रों के आधार पर यूपी में पार्टी के सहयोगी दलों के लिए भी सीटें तय करने की बात सामने आ रही है। वहीँ इन चर्चाओं के बीच अमृत विचार ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी से बात की।

7 - 2024-03-01T140648.482

उन्होंने कहा कि अभी सहयोगी दलों के लिए सीटें निर्धारित करने की कोई चर्चा नहीं हुई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जो बैठक हुई है वो अपनी पार्टी में टिकट वितरण तक ही सीमित है। सुनील ने कहा कि अभी हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच टिकट देने से सम्बंधित कोई बैठक नहीं हुई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से बात करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें:-Good Health और पौरुष जीवन कैप्सूल में मानक से अधिक स्टेरॉयड, इस्तेमाल और बिक्री रोकने के निर्देश

संबंधित समाचार