बहराइच: भैंस ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से हुई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रात होने पर महिला बाहर बंधी भैंस को खूंटे से खोल अहाते में बने मड़हा में बांधने अंदर ले जा रही थी। इसी दौरान भड़क उठी भैंस ने महिला को पटक कर घायल कर दिया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत से भैंस को कब्जे में कर बांध घायल को नानपारा सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने घायल को शहर स्थित मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

नानपारा कोतवाली के मसूद नगर बस्थनवा निवासनी 40 वर्षीय सुधा देवी पत्नी छैलू गुरूवार रात बाहर बंधी भैंस को खूंटे से खोल अहाता में बने मड़हा में बांधने ले जा रही थी। इसी दौरान भड़की भैंस ने सुधा को पटक पटक कर घायल कर दिया। भैंस का हमला होते ही आसपड़ोस के लोग दौड़े। भैंस को कड़ी मशक्कत से काबू मे कर खूंटे से बांधा गया। एंबुलेंस से घायल को बेटा रूद्रसेन नानपारा सीएचसी ले गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर महिला की हालत गंभीर बनी देख शहर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।


ये भी पढ़ें -मुरादाबाद : सेल्समैन से रास्ते में मारपीट कर लूटे 18,000 रुपये, मोबाइल भी तोड़ा...जानिए क्या बोले थानाध्यक्ष?

संबंधित समाचार