फिरोजाबाद: पुलिस पर हमला करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दोनों घायल
पकड़े गए हमलावरों से दो तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद
फिरोजाबाद, अमृत विचार। एका पुलिस पर हमला करने के आरोपियों से बीती रात थाना एका और फरिहा पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा। उनके कब्जे से दो तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को चेकिंग के दौरान एका पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में फरिहा पुलिस फरीदा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को रुकने का इसारा किया। इस पर बाइक सवार युवकों ने फायर करते हुए बाइक छोड़ कर भागने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बचाव के साथ ही घेराबंदी कर बाइक सवारों को घेर लिया और उन्हें रुकने के लिए कहा। जब नहीं रुके तो पुलिस ने फायर किया, जिससे दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलावस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा और एक मोटर साइकिल बरामद की है। एसपी ग्रामीण ने पकड़े गये आरोपियों के नाम वसीम और पिन्टू उर्फ पिन्टोली बताया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि मुठभेड़ में दोनो के पैर में गोली लगी है। दोनों के खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के दौरान किया था पुलिस पर हमला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि एका पुलिस ग्राम मढा खेरिया में शान्ति व्यवस्था के साथ ही हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के लिए गई थी। जब पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर अब्दुल फजल निवासी ग्राम खेरिया का सत्यापन करने उसके घर पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर अब्दुल फजल ने सत्यापन का विरोध किया। उसने अपने साथियों गट्टू पिंन्टू उर्फ पिन्टोली और वसीम खेरिया व 6 अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस से अभद्रता भी करते हुए वर्दी फाड़ दी। इसके बाद भीड का फायदा उठाकर फरार हो गये। जिस संबंन्ध में थाना एका पर सरकारी कार्य में बाधा डालना व पुलिस के साथ अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया।
आगे कहा कि बृहस्पतिवार की रात्रि में मुखबिर खास ने सूचना दी कि उपरोक्त आरोपी मोटरसाईकिल से कहीं भागने की फिराक में हैं। ग्राम रामपुर से फरीदा मोड को आने वाले हैं। जानकारी होने पर थाना फरिहा पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चैकिंग के दौरान बाइक सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई, तो बाइक सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायर झौंक दिया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दोनो घायल अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: कुख्यात वांछित आरोपी दो किलो 193 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार
