फिरोजाबाद: कुख्यात वांछित आरोपी दो किलो 193 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अमृत विचार। रामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो का कारोबार और तस्करी करने वाले कुख्यात वांछित आरोपी को 2 किलो 193 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आगामी लोकसभा चुनाव में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में रामगढ़ पुलिस ने आरोपी वसीम अली उर्फ वसीम चपटा पुत्र निसार अहमद को बीपीएल ग्राउण्ड से बगदाद नगर की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
उसके कब्जे से अलग-अलग अवैध चरस के 5 पैकेट बरामद हुए। जिनमे ( कुल वजन 2 किलो 193 ग्राम) बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Agra News: पीएम मोदी राम तो अमित शाह और योगी हैं लक्ष्मण- नवीन जैन
