बहराइच: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो मित्रों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायल जिला अस्पताल से लखनऊ हुआ रेफर

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा बहराइच मार्ग पर देर शाम को बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो मित्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मोहल्ला कल्लन खां कसाई टोला निवासी अरमान पुत्र हशीम अपने मित्र शूएब (25) और शीबू (27) बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। इसके बाद तीनों दोस्त शुक्रवार को शाम सात बजे बाइक से पुनः अपने घर जा रहे थे। राम गांव थाना क्षेत्र के बहराइच नानपारा मार्ग पर झांसा बनवारी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते शूएब और शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: रामनगरी में अब तक 8 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डों का हुआ वितरण, लोगों के लिए वरदान बनी योजना

संबंधित समाचार