लखनऊ: ईडी ने सपा नेता विनय तिवारी से की पूछताछ, जवाब से नहीं हुई संतुष्ट, अब इस तारीख को फिर लगानी होगी हाजिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गंगोत्री इंटरप्राइजेज द्वारा 750 करोड़ों के बैंक लोन में धोखाधड़ी को लेकर ईडी ने सपा नेता विनय तिवारी से शुक्रवार को पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने विनय तिवारी से करीब आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद अगले सप्ताह कुछ दस्तावेजों के साथ दोबारा बुलाया है।

ईडी ने बीते दिनों लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा, गुजरात के अहमदाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम स्थित विनय तिवारी और अन्य आरोपियों से जुड़े 10 परिसरों पर छापेमारी कर जांच-पड़ताल की थी। उस दौरान ढेर सारे दस्तावेज जब्त किया था। उसी क्रम में उन्हें नोटिस देकर राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में तलब किया गया था। पूछताछ को दौरान ईडी के अधिकारियों ने बैंक धोखाधड़ी को लेकर ढेर सारे सवाल किए। उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर उन्हें अगले सप्ताह फिर तलब किया है।

यह भी पढ़ें: बाबू केडी सिंह की कोठी होगी नीलाम, बोली लगाने के लिए सामने आए नौ खरीददार, जानें कब होगी नीलामी

संबंधित समाचार