बरेली: चार स्मैक तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, उत्तराखंड, राजस्थान समेत झारखंड तक करते हैं सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बरेली, उत्तराखंड, राजस्थान समेत झारखंड तक स्मैक की सप्लाई करने वाले चार तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। जिनमें से एक आरोपी जेल में है। जबकि तीन फरार हैं।

थाना प्रभारी धनजंय पांडे ने बताया कि मोहल्ला वार्ड नंबर 12 निवासी रिफाकत, ताहिर उर्फ भूरा, मोहम्मद आसिफ, सीबीगंज के गांव सरनिया निवासी राजा के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। जिसमें स्मैक तस्कर राजा जेल में है। रिफकात, ताहिर और आसिफ फरार हैं। शुक्रवार को पुलिस की टीमों ने दबिश दी, मगर वे हाथ नहीं आए। स्मैक तस्करी के दम पर चारों ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

रिफाकत गैंग लीडर, राजा रिश्तेदार
इन आरोपियों का गिरोह भी पंजीकृत किया जा चुका है। गैंग लीडर रिफाकत है। जबकि, अन्य गिरोह के सदस्य हैं। स्मैक तस्कर राजा रिफाकत का रिश्तेदार है।

सभी तस्करों की संपत्ति होगी जब्त
सभी आरोपियों ने स्मैक तस्करी कर के करोड़ो की संपत्ति अर्जित की है। इन सभी की संपत्तियों को पुलिस चिह्नित कर रही है। सभी की संपत्ति जब्त की जाएगी।

चारों स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों की संपत्ति चिह्नित की जा रही है-मुकेश चन्द मिश्रा, एसपी देहात उत्तरी

ये भी पढ़ें- बरेली: मकान मालिक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार