बरेली: मकान मालिक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के छोटी विहार में मकान मालिक ने एक दुकान पर काम रहे युवक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत एक्स पर बरेली पुलिस से की गई है। नवाबगंज के गांव सगुहा निवासी आर्य देव ने बताया कि वह छोटी विहार में एक आयुर्वेद औषधि की दुकान पर नौकरी करते हैं।
शुक्रवार दोपहर को वह छोटी विहार कॉलोनी गेट पर खड़े थे। तभी बिल्डिंग के मालिक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जातिसूचक शब्द कहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आकाश सागर ने एक्स पर पोस्ट करके पुलिस से शिकायत की है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल की सजा, 2018 में पीड़िता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
