अयोध्या: अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गांव के ही अधेड़ ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी सुबह शौच के लिए गई हुई थी। …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गांव के ही अधेड़ ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी सुबह शौच के लिए गई हुई थी। जहां पर गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। चिल्लाने पर आसपास कुछ लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी 52 वर्षीय अधेड़ दो दिनों से इन्हीं के घर भूसा ढोने का काम कर रहा था। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि खंडासा थाना पुलिस ने त्रिलोकी कोरी निवासी मोहम्मदपुर थाना खंडासा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ दुराचार और धमकी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

संबंधित समाचार