फिरोजाबाद: छात्रा ने की नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा ने शनिवार दोपहर नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। छात्रा के नहर में कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे निकाल लिया। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस छात्रा को लेकर थाना आई। पुलिस छात्रा का मेडिकल कराएगी। 

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा है। उसका कहना है कि उसकी दीदी के देवर से उसकी नजदीकी हो गई थी। जिसके बाद से वे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान दीदी के देवर ने उससे संबंध बनाए, जिससे वह प्रेगनेंट हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने छात्रा को डांटा। जिसके बाद छात्रा घर से आई और जाने देने के लिए नहर में कूद गई। नहर में पानी कम होने तथा वहां मौजूद लोगों ने उसे नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया। जिससे उन्होंने उसे बचा लिया। 

पुलिस छात्रा को लेकर थाना आई और उससे पूछताछ की। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाया। चार बजे के करीब छात्रा की मां थाना पहुंची और उसने बताया कि यह मंदबुद्धि है। घर से कब निकल आई, उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा द्वारा बताई गई बात को जानने के लिए पहले छात्रा का मेडिकल कराया जायेगा, उसके बाद ही परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

ये भी पढे़ं- आगरा: अधिवक्ता की मौत के बाद वकीलों में आक्रोश, पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

 

 

संबंधित समाचार