प्रयागराज: कागज के नोट थमाकर उसली नोट ले भागे टप्पेबाज, जानिए बुजुर्ग कैसे हुआ ठगी का शिकार?  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई, प्रयागराज। थरवई बाजार में शनिवार एक बुजुर्ग को टप्पेबाजों ने ठग लिया। शातिरों ने बुजुर्ग के हाथ में कागज की गड्डी थमा दी और असली नोटों कि गड्डी लेकर भाग निकले। जानकारी होने के बाद बुजुर्ग के होश उड़ गये। बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में अमर नाथ यादव निवासी मनसैता टिकुरी थाना थरवई इंडियन बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। जैसे ही बैंक से कुछ आगे बढे तभी दो लड़को ने उनको रोककर बातों में उलझा लिया। बात करने के दौरान उसमे से एक लड़के ने तौलिए में लपेट कर एक बंडल अमर नाथ यादव ने दे दिया और कहा कि इसमें दादाजी डेढ लाख रुपये है। कहा कि हमारा पैसा जमा नहीं हो रहा है।

उसी दौरान दूसरे लड़के ने अमर नाथ का पैसा ले लिया, अमरनाथ कुछ समझ पाते तब तक दोनों लड़के उनका पैसा लेकर भाग निकले। जब अमर नाथ ने आस पास के लोगों को बताया तो बाज़ार में भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने तौलिया खोलकर देखा तो उसमें कागज की गड्डी थी। लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा।  जिसमे दो-तीन संदिग्ध युवक नजर आए। जिसकी पहचान अमरनाथ ने की और बताया की यही लड़के थे जिन्होंने मेरा पैसा लिया है। घटना के बाद पुलिस ने अमरनाथ की तहरीर पर युवकों की तलाध शुरु कर दी है।

Untitled-17 copy

संबंधित समाचार