प्रयागराज: पत्नी की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेजा/नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। मेजा के दंपति के भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के चकिया गांव स्थित साढ़ू के घर में शनिवार सुबह रक्तरंजित शव मिले हैं। पत्नी पंद्रह दिन पहले जबकि पति चार दिन पहले मेजा से चकिया गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है शनिवार सुबह पति पत्नी में विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर आत्महत्या कर ली। 

मेजा के डिघिया गांव निवासी कमला शंकर निषाद के चार लड़कों में तीसरे नंबर के राजेश निषाद (32) की शादी बर्ष 2021 में परवा निवासी शन्नो देवी (26) के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी आजीविका की तलाश में गोवा चले गए और वहीं रहने लगे। बताया जा रहा है कि वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शन्नो नाराज होकर पंद्रह दिन पहले चकिया गांव निवासी अपनी बहन सुधा के यहां चली आई। राजेश भी उसी दिन अपने गांव चला आया। चार दिन पहले वह अपनी पत्नी को बुलाने के लिए चकिया गांव स्थित साढ़ू के घर गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात एक बार फिर दोनों पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर सुधा ने समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन शनिवार तड़के सुबह पत्नी-पति के बीच फिर से विवाद हो गया। 

बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पहले गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपने गले पर भी वार कर खुद की जान ले ली। परिवार के लोग चकिया गांव के लिए सुबह ही रवाना हो चुके है। पिता का कहना है कि घटना की जानकारी पाकर जब मौके पर पहुंचे तो सुधा ने बताया कि राजेश ने पहले अपनी पत्नी को मारा और फिर खुद को मार लिया।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई व्यापारियों से लाखों की ठगी, SSP ऑफिस में की शिकायत

संबंधित समाचार