बरेली: वायु सेना के जवान समेत 64 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अगस्त और सितंबर माह में रोजाना नए रिकार्ड बना रहे कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को जिले में 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मंगलवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। सीएमओ …

बरेली, अमृत विचार। अगस्त और सितंबर माह में रोजाना नए रिकार्ड बना रहे कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को जिले में 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मंगलवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक वायु सेना का जवान भी शामिल है। इनके साथ मझगवां पीएचसी व फरीदपुर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, फरीदपुर, राजेंद्र नगर, सुभाष नगर, बालाजी मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, मेगा ड्रीम कालोनी, मारवारी, नई बस्ती, खाकी नगर, आशुतोष सिटी, रामेश्वरधाम, बुद्धाबाग, रामपुर गार्डन, गुलाब नगर, जकाती नगर, जनकपुरी, सुरेश शर्मा नगर, प्रेमनगर, मढ़ीनाथ, गांधीपुरम, सिविल लाइंस, आंवला, तुलसी नगर, डीडी पुरम, मझगवां, सुपर सिटी कालोनी, भोजीपुरा, भुजिया, इज्जतनगर, चांदपारा आदि इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं।

दो बच्चे भी पॉजिटिव
संक्रमितों में दो मासूम बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक दो साल की बच्ची तो एक तीन साल का बच्चा है। दोनों बालाजी मंदिर सुभाष नगर निवासी हैं।

नोडल अफसर ने दो संक्रमितों की मौत पर उठाए सवाल, मांगा जवाब
जिले में 4 सितंबर को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत पर प्रश्न खड़े करते हुए नोडल अफसर नवनीत सहगल ने सीएमओ से जवाब मांगा है। इससे स्वास्थ्य महकमे के अफसरों में खलबली मच गई है। साथ ही उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अफसर नवनीत सहगल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की सोमवार को समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मिली खामियों को लेकर सीएमओ को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने चार सितंबर को हुई दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु पर जवाब-तलब किया है। पत्र के मुताबिक, सुधीर सक्सेना (54) की कोरोना रिपोर्ट 23 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। कोविड अस्पताल में भर्ती कराते समय उनका ऑक्सीजन लेवल 87 प्रतिशत था, इस प्रकरण में उन्होंने बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को इनके लक्षणों और इलाज की जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, गुणवान सिंह (79) 30 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह डायबिटीज और अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

 

संबंधित समाचार