बहराइच: सर्राफा की दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के गोंडा मार्ग पर स्थित पुरैना बाजार में शनिवार रात को चोरों ने सराफा की दुकानों का शटर तोड़ दिया। इसके बाद सभी नकदी और जेवरात सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। कुछ दूरी पर स्थित तालाब में तिजोरी टूटा मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत पयागपुर के नूरपुर निवासी शिवा राव पुत्र ननके पासवान की सराफा और बर्तन की दुकान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार में संचालन करते हैं। शिवा राव ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने तिजोरी तोड़ा। फिर सोने और चांदी के जेवरात समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की। तिजोरी गांव में स्थित तालाब में पड़ा मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उधर इसी थाना क्षेत्र के पुरैना मोड़ निवासी कमलेश सोनी पुत्र संतराम सोनी की दुकान का शटर तोड़कर चोर 15 हजार रूपये नकदी समेत तीन लाख रूपये से अधिक की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। निरंतर हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सभी ने पुलिस के गश्त पर सवाल उठाया।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीएम योगी ने किया जनता दर्शन कार्यक्रम, सुनी जनता की समस्याएं
